फ़ॉलोअर

शुक्रवार, सितंबर 25, 2026

कुछ पल


 

जरूरी है

चुप चाप बैठना ।

बिना कुछ सोचे

शांत मन

शांत जल जैसा ।

हर बार शोर जरूरी नहीं होता

तेज कदमों की

भी जरूरत नहीं होती ।

जरूरी होता

मंद मुस्कान

और

कुर्सी पर पीठ को आराम देना ।

हल्की हवा आपको राहत देती है

उस नीले आकाश को निहारने के लिए ।

पीछे से आती एक तेज ध्वनि

सब कुछ

ख़राब कर देती है

जैसे

किसी इन्द्रधनुष का ओझल हो जाना ।





कोई टिप्पणी नहीं: